Feed on
Posts
Comments

??? ????? |  ????? |  ?????-?????? |  ??? ?????? |  ????? ????? |  ?????-?????? |  ?????????? |  ????? |  ??????? ???? New!!
?????????? ?????? |  ????? ?? ????? | ????? ???? ??? ???? | ???? ????? ????? | ????? ?? ??? ??? | ??????? |  ???????

पंजीकरण

Kavi Sangam Logo

पंजीकरण प्रपत्र यहाँ से Download करें और भर कर नीचें दिये गये पते पर भेजे या निचे दिये गये Registration Form को भर कर Submit का बटन दबाएं।

पंजीकरण शुल्क 100 रुपये/- ( Registration Counter पर जमा करवायें)

हमारा पता है:

———————————————————
राष्ट्रीय कवि संगम
एफ़-5, कोहली प्लाजा, सी यू मार्केट
पीतमपुरा, दिल्ली-110034
इ-मेल: mail@kavisangam.com
———————————————————

परम बन्धु / भगिनी,

सादर सप्रेम नमस्ते।

राष्ट्रीय कवि संगम आयोजन की कार्यक्रम सम्बन्धी सूचनाएँ इस प्रकार हैं।

1.  आयोजन स्थल ‘अध्यात्म् साधना केन्द्र (छत्तरपुर मंदिर के साथ) महरोली, दिल्ली है।

2.  स्टेशन / बस स्टैण्ड से कार्यक्रम स्थल अथवा अणुव्रत भवन, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग,  नजदीक आई टी ओ पर अपनी व्यवस्था से पहुंचे। आटो द्वारा कार्यक्रम स्थल के लिए नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, निजामुद्दीन व बस स्टैण्ड से लगभग 100 से 125 रूपये लगते है।

3.  आने-जाने का आरक्षण स्वयं करा लें।

4.  कार्यक्रम पर आने वाले कवियों-कवयित्रियों के लिए अपने स्थान से आने जाने के मार्ग व्यय (Non A.C. स्लीपर II रेल / बस), आवास एवं भोजन व्यवस्था राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा रहेगी।

5.  अपने आने-जाने की सूचना पत्र या ई-मेल द्वारा शीघ्र दें।

6.  आवास व्यवस्था 14 दिसम्बर 2007 सायं से 17 दिसम्बर 2007 प्रातः तक रहेगी।

7.  कार्यक्रम 15 दिसम्बर 2007 प्रातः 9 बजे से 16 दिसम्बर 2007 सायं 5 बजे तक रहेगा।

8.  15 दिसम्बर 2007 रात्रि में ‘स्वतन्त्रता संग्राम में कवियों की भूमिका’ पर बाबा सत्यनारायण मौर्य द्वारा एक मंचीय प्रस्तुति रहेगी।

9.  16 दिसम्बर 2007 सायं काल दिल्ली और उसके आसपास लगभग 15 स्थानों पर कवि सम्मेलनों का आयोजन रहेगा। कार्यक्रम में भाग ले रहे सभी कवियों को इन आयोजनों में जाने का अवसर मिलेगा।

10.  निवेदन है कि आयोजन कि अवधि में सभी कार्यक्रमों में भाग लें। कार्यक्रम के बीच से अन्य कार्यों के लिए न जाएं ऐसा आग्रह है।

11.  यह दो दिवसीय कार्यक्रम एक कार्यशाला के रूप में होगा, जिसमें वरिष्ठ कवियों द्वारा विभिन्न सत्रों में मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

12.  जिन कवियों के परिचय प्राप्त हुए है उनको कार्यक्रम की वेबसाइट www.kavisangam.com पर लगा दिया गया है। अन्य कवि भी अपना फोटो, संक्षिप्त विवरण और काव्य की 4-6 श्रेष्ठ पंक्तियाँ ई-मेल या कोरियर द्वारा प्रेषित कर दें।

13.  सभी प्रतिभागियों से निवेदन है कि 15 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर अवश्य पहुंच जायें, ताकि कार्यक्रम समय पर प्रारम्भ हो सके।

कार्यक्रम की सफलता हेतु आपके सहयोग का विश्वास मन में संजोए।

आपका अपना

जगदीश मित्तल

 

Registration Form
  1.  (required)
  2.  (required)
  3.  (required)
  4.  (required)
  5.  (required)
  6.  (required)

??? ????? |  ????? |  ?????-?????? |  ??? ?????? |  ????? ????? |  ?????-?????? |  ?????????? |  ????? |  ??????? ???? New!!
?????????? ?????? |  ????? ?? ????? | ????? ???? ??? ???? | ???? ????? ????? | ????? ?? ??? ??? | ??????? |  ???????